सिंधी काउंसिल और परिवहन विभाग की पहल:रायपुर में लगाया गया HSRP शिविर, दो दिन में 410 गाड़ियों की नंबर प्लेट बदली गई

0
24

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (छत्तीसगढ़ इकाई) और रायपुर परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयास से रायपुर में दो दिवसीय HSRP (High Security Registration Plate) कैंप आयोजित किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 410 वाहनों में नई नंबर प्लेट लगाई गई। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी दी कि पहला शिविर पूज्य राम पंचायत, कैनाल रोड पर आयोजित किया गया, जहां मुखी गिरीश लहेजा के नेतृत्व में 200 से अधिक नंबर प्लेट बदले गए। वहीं, दूसरे दिन कटोरा तालाब व्यापारी संघ के सहयोग से शिविर लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता तेजकुमार बजाज ने की। इस दिन लगभग 250 वाहनों में नंबर प्लेट बदली गई। कैंप को लेकर वाहन मालिकों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में पार्षद अमर गिदवानी, धनेश मटलानी, मनोहर चंदानी, डॉ. गोपाल चावला और डॉ. एन. डी. गजवानी समेत कई समाजसेवी और पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here