CG News: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले को विकास की एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वे जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत की 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
