Bilaspur Murder: सिरगिट्टी क्षेत्र के मन्नाडोल में रहने वाले युवक ने सोमवार की दोपहर अपने पिता की फावड़ा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फावड़े से कई वार करने के कारण सिर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और पूरे कमरे में मांस फैल गया था। घटना को अंजाम देने के बाद उसने मोहल्ले में जमकर हंगामा किया।
