साथ ही बालाघाट जिले की राइस मिल का 2859 क्विंटल चावल से भरा ट्रक मौके पर पाया गया। लगभग एक सप्ताह तक सभी दस्तावेजों का मिलान व छानबीन के बाद सरकारी धान की हेराफेरी प्रमाणित होने पर जबलपुर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने शकुन्तला देवी राइस मिल के मालिक आशीष आशु अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
