मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित मध्यप्रदेश @2047 विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन किया। साथ ही ओंकारेश्वर अभयारण्य विकसित करने की घोषणा भी की, इसमें खण्डवा और देवास जिले के क्षेत्र शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वरा विकसित ‘वॉश ऑन व्हील्स’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने डॉक्यूमेंट के उद्देश्यों तथा विभिन्न बिन्दुओं पर प्रेजेन्टेशन दिया।
