सीजफायर के बीच गाजा में इजराइली हमले फिर शुरू:एयरस्ट्राइक में 130 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; लेबनान-सीरिया में भी बमबारी

0
33

इजराइल ने गाजा में फिर से हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेस के मुताबिक वायुसेना गाजा में हमास के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक इन हमलों में अब तक 130 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 300 से ज्यादा घायल हैं। 19 जनवरी को इजराइल-हमास में शुरू हुए सीजफायर के बाद इजराइल का गाजा में यह सबसे बड़ा हमला है। इजराइली सेना का कहना है कि वह हमले की योजना बना रहे आतंकवादियों को निशाना बना रही थी। इजराइल ने पिछले दो हफ्तों से गाजा में भोजन, दवाइयों, ईंधन और अन्य सप्लाई को रोक दिया है और मांग की है कि हमास संघर्षविराम समझौते में बदलाव स्वीकार करे। हमास ने सीजफायर का उल्लंघन बताया हमास ने इजराइली हवाई हमलों को सीजफायर का उल्लंघन बताया है। हमास ने धमकी दी है कि इस कदम से उसकी कैद में मौजूद इजराइली बंधकों की जान खतरे में आ गई है। हमास ने कहा कि इजराइल ने बिना किसी उकसावे के हमले किए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने यह हमले इसलिए कराए क्योंकि सीजफायर पर हो रही बातचीत आगे नहीं बढ़ रही थी। नेतन्याहू कई बार फिर से जंग शुरू करने की धमकी दे चुके हैं। सीजफायर के पहले फेज में 33 इजराइली बंधक रिहा हुए सीजफायर का पहला फेज 1 मार्च को खत्म हो गया है। पहले फेज में हमास ने 33 बंधक छोड़े हैं, इनमें 8 शव शामिल हैं। वहीं इजराइल 2 हजार से फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया है। इजराइल और हमास में बीच सीजफायर के दूसरे फेज पर अभी तक बातचीत शुरू नहीं हो पाई है। इस फेज में लगभग 60 बंधकों को रिहा किया जाना था। साथ ही जंग को पूरी तरह से खत्म करने पर बात होनी थी। हमास के पास अभी 24 जिंदा बंधक और 35 के शव हैं। तीन फेज में पूरी होनी है सीजफायर डील इजराइल और फिलिस्तीन के बीच कैदियों की अदला-बदली की यह डील तीन फेज में पूरी होगी। इसमें 42 दिन तक बंधकों की अदला-बदली की जाएगी। पहला फेज: दूसरा फेजः तीसरा फेजः ————————— इजराइल-हमास से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हमास का ट्रम्प पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप:कहा- जबरन गाजा खाली नहीं करा पाओगे; इजराइल US-हमास के बीच सीधी बातचीत के खिलाफ अमेरिका और फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास के बीच इजराइल से 2023 में किडनैप अमेरिकी बंधकों की रिहाई को लेकर डायरेक्ट बात हुई है। 11 मार्च को हुई बातचीत के बाद हमास के सीनियर लीडर मुशीर अल-मसरी ने ट्रम्प पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here