सीधी जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए 11 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है। इसमें अमिलिया थाना प्रभारी को लाइन भेजा गया और कई नए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सर्जरी से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
