सीमा ने ठुकराया था विधु विनोद चोपड़ा का प्रपोजल:ओम पुरी से ब्रेकअप हुआ तो करना चाहते थे शादी, सालों बाद सीमा ने बताई रिजेक्ट करने की वजह

0
21

दिवंगत एक्टर ओम पूरी की पूर्व पत्नी सीमा कपूर ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक समय में विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि उन्होंने ये प्रपोजल ठुकरा दिया था। उन्होंने ये भी बताया है कि वो और विधु रिलेशनशिप में थे। उस समय उनका ओम पुरी से ब्रेकअप हुआ था, वहीं विधु विनोद चोपड़ा भी अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर चुके थे। हालांकि एक डर के चलते उन्होंने शादी के लिए इनकार कर दिया। हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में सीमा कपूर ने बताया है कि वो और ओम पुरी 11 सालों तक रिलेशनशिप में थे। हालांकि एक समय में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद विधु विनोद चोपड़ा उनका सहारा बने और एक समय में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। एक दिन बीच पर बैठे हुए विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने एक पेपर में लिखा, क्या तुम मुझसे प्यार करती हो और पास बैठीं सीमा कपूर की तरफ कर दिया। पेपर में सीमा ने लिखा हां। आगे उन्होंने लिखा, क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इस पर सीमा ने लिखा- नहीं। सीमा ने बताया है कि उनके इनकार के बावजूद दोनों में दोस्ती बरकरार रही। उस समय उन्होंने इनकार की वजह नहीं बताई थी। हालांकि सालों बाद उन्होंने अपनी बायोग्राफी में इससे पर्दा उठाया है। सीमा ने बातचीत में ही बताया है कि उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा से अपने और ओम पुरी के रिश्ते के बारे में कई बातें छिपाई थीं। उन्होंने कभी ये नहीं बताया था कि उनका रिश्ता काफी हद तक आगे बढ़ चुका था। उन्हें डर था कि ये बात आगे चलकर उनके लिए दिक्कत पैदा करेगी, जिसकी वजह से उन्होंने प्रपोजल ठुकरा दिया। विधु विनोद चोपड़ा से अलग होने के बाद जब सीमा कपूर के पिता का निधन हुआ तो ओम पुरी फिर उनके नजदीक आ गए और दोनों ने शादी कर ली। ये शादी चंद महीनों में ही टूट गई क्योंकि सीमा को पता चला था कि ओम पुरी उन्हें चीट कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here