सीहोर जिले के अलीपुर में रविवार रात हरदा से लौट रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं और समुदाय विशेष के कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और आसपास के वाहनों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस मौके कर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
