23.9 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

सुकमा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का LIVE VIDEO:गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जंगल, पर्चा जारी कर नक्सली बोले- 6 को पकड़कर मारा, इनमें दो ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक लाइव वीडियो सामने आया है। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में लगातार गोलीबारी की आवाज आ रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुठभेड़ कितनी भीषण थी। दरअसल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 43 लाख रुपए के 10 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं इसे लेकर नक्सलियों ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि 6 निहत्थे नक्सलियों के अलावा 2 ग्रामीणों को भी मारा गया है। नक्सल इलाके में कैसे घुसे जवान ? दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि भेज्जी थाना इलाके के भंडारपदर के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद DRG और CRPF के जवानों को भेजा गया। 22 नवंबर की सुबह जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलीबारी में जवानों ने 3 महिला समेत 10 नक्सलियों को ढेर किया। सभी के शव लेकर पहुंचे थे जवान वहीं उसी दिन शाम तक जवान मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को लेकर भेज्जी कैंप पहुंच गए थे, जिसके बाद इस कामयाबी पर जवानों ने जमकर जश्न भी मनाया था। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ में शामिल जवानों का स्वागत किया था। सभी माओवादियों की भी पहचान की जा चुकी है। 43 लाख रुपए के हैं इनामी मारे गए सभी नक्सलियों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें 1 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए तक के इनामी शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद सभी के शवों के पास से जवानों ने AK-47, SLR और इंसास जैसे राइफल भी बरामद किए हैं। 29 को सुकमा बंद का ऐलान मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की तरफ से भी पर्चा जारी किया गया है। कमेटी के सचिव गंगा का कहना है कि पुलिस ने मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मारने का दावा किया है, इनमें से दूधी हूंगी और कुंजाम बामन दोनों ग्रामीण थे। वहीं नक्सलियों की तरफ से कहा गया है कि मुठभेड़ के दौरान 4 साथियों के पास ही हथियार थे। पुलिस ने 6 को पकड़कर मारा है। इस मुठभेड़ के विरोध में 29 नवंबर को सुकमा जिला बंद करने का ऐलान किया है। अब तक 207 ढेर दरअसल, पिछले 11 महीने में बस्तर में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 207 माओवादियों को मार गिराया है। इन सभी पर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित था। वहीं अब तक हुई मुठभेड़ में जवानों ने मौके से AK-47, LMG, स्नाइपर, SLR, BGL, इंसास समेत भारी संख्या में ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। …………………………. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए 1. 10 नक्सलियों को ढेर करने के बाद जश्न:छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ के बाद हथियारों के साथ नाचे जवान; जनवरी से अब तक 207 नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।यहां पढ़िए पूरी खबर… 2. छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए:AK-47 समेत कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद; महिला नक्सली कमांडर के भी मारे जाने की खबर छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। इसमें 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। फिलहाल 31 नक्सलियों के शव बरामद होने की पुष्टि की गई है। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles