सुम्बुल तौकीर अब ‘इत्ती सी खुशी’ में नजर आएंगी:बोलीं- मैं रियलिटी शो के लिए नहीं बनी, एक्टिंग में अच्छी हूं और यही करना है

0
17

एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर जल्द ही एक नए शो के जरिए फैंस के बीच आने वाली हैं। 18 अगस्त से सोनी सब पर उनका शो ‘इत्ती सी खुशी’ ऑनएयर हो रहा है। इस शो में वो अन्विता का किरदार निभाएंगी, जो एक मजबूत और जिम्मेदार लड़की है, जो अपने परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सुम्बुल ने शो को लेकर दैनिक भास्कर से खास बातचीत की है। शो ‘इत्ती सी खुशी’ का टाइटल बहुत प्यारा है। आपके किरदार के लिए ये टाइटल कैसे फिट बैठता है? ये टाइटल मेरे किरदार पर इस तरह फिट बैठता है कि शो से जुड़े हर इंसान की लाइफ में प्रॉब्लम बहुत सारी है। लेकिन सब जहां भी छोटी-छोटी खुशियां मिलती है, उसे मिलाकर खुश रहते हैं। इस वजह से शो का नाम इत्ती सी खुशी है। आपने इस शो से जुड़ने का फैसला क्यों किया? सबसे पहले कारण तो यही था कि मैंने अब तक जितने काम किए हैं, ये उनसे अलग है। ऐसे में लगा कि मुझे इस शो का हिस्सा बनना चाहिए इसलिए मैं काफी इंटरेस्टेड थी। आपका किरदार में बेटी की जो स्ट्रेंथ दिखाई गई है, उसमें आपको पर्सनली सबसे अच्छा क्या लगा? मुझे सबसे अच्छा सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी लगा। वो ऐसी जिम्मेदारी है, जो उस पर डाली नहीं गई है। हालात ऐसे होते हैं कि उसे एहसास होता है कि उसे वो जिम्मेदारी लेनी है क्योंकि वो सबसे बड़ी है। मुझे लगता है कि हर एक फैमिली में जो बड़ा बच्चा होता है, उसके मन से ही एक जिम्मेदारी होती है। किसी को बताना नहीं पड़ता है। उन्हें कोई ना भी बोले तो उनके अंदर ये फीलिंग होती है कि मुझे देखना पड़ेगा। आज तक मैंने जो भी शो किए हैं, उसमें मैं अपना रीजन तो देखती हूं कि मुझे ये शो क्यों करना है। साथ ही, मैं अपनी फैमिली का भी सोचती हूं। मैं घर की बडी बेटी हूं तो मुझे सब सोचना पड़ता है। ये सारी बातें मेरे लिए रिलेटेबल हैं। आपने अपने करियर में काफी इंटेंस रोल किए हैं। इस बार इमोशनल ग्राफ को कैसे अप्रोच किया? ये किरदार बहुत अलग है। इस शो में मेरी किरदार बड़े-बड़े सपने नहीं देखती। ये सर्वाइवर है। इसका बस इतना सपना है कि मेरी फैमिली अच्छे से खाए। बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें। इसके अलावा एक सपना वो ये देखती है कि बाबा को किसी दिन प्यार आए और घर वापस आ जाए। अपनी फैमिली की जिम्मेदारी ले लें। इस शो का थीम एक धमाकेदार फैमिली और उसकी शांत बेटी का है। रियल लाइफ में आपका अपने परिवार के साथ कैसा बॉन्ड है? मुझे ऐसा लगता है कि रियल लाइफ में मैं शांत और अराजक दोनों हूं। हां, घर पर ज्यादातर शांत हूं। सेट पर आने के बाद मैं अव्यस्थित होती हूं। असल जीवन में आपके लिए इत्ती सी खुशी के मायने क्या हैं? मेरे लिए ये शो करना बहुत बड़ी खुशी है। लेकिन मैं अपनी लाइफ में छोटी-छोटी खुशियों को एंजॉय करती हूं। जैसे कि मैं जब घर जाती हूं। मैं चाहे रात के 2 बजे जाऊं या सुबह 9 बजे, मेरे पापा स्माइल के साथ दरवाजा खोलते हैं। वो मेरे बिना खाना भी नहीं खाते हैं। फिर हम साथ में खाना खाते हैं। हमारी कोशिश होती है कि दिन का एक खाना हम साथ खाएं। फिर मेरी बिल्ली है, वो जब भी मुझे देखती है,भागकर मेरे पास आती है। मुझ मारती है और साथ खेलती है। ऐसी चीजें मुझे खुशी देती है। सुम्बुल अगर आपको दोबारा बिग बॉस में जाने का मौका मिले तो क्या अलग करेंगी? मैं अलग यही करूंगी कि मैं इस बार जाऊंगी ही नहीं। एक बार जाकर एक्सपीरियंस ले लिया। सच बताऊं तो मुझे बहुत देर से एहसास हुआ कि मैं रियलिटी शो के लिए बनी ही नहीं हूं। मुझे एक्टिंग करनी चाहिए, जिसमें मैं अच्छी हूं। बिग बॉस के दौरान का कोई ऐसा कंटेस्टेंट जिसके साथ आपकी अब भी दोस्ती है? जिनके साथ घर में मेरी अच्छी दोस्ती थी, उनके साथ घर के बाहर भी अच्छी दोस्ती है। मैं झूठ नहीं बोलती और मैं दिखावा नहीं करती। मान लीजिए अगर आपको पसंद नहीं करती तो मैं आपको बताऊंगी भी नहीं और आपको पता चल जाएगा। मेरे चेहरे पर दिख जाएगा कि मैं आपको पसंद नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here