अशोकनगर में दो सराफा व्यापारी सगे भाइयों ने कर्ज और सूदखोरों की धमकियों से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। दोनों ने सुसाइड नोट में कर्ज लौटाने के बावजूद प्रताड़ना का जिक्र किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।
