सूरजपुर में ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर:महिला की मौत, 10 से ज्यादा घायल, 6 की हालत गंभीर

0
93

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में माजदा ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। टक्कर में ऑटो के परखचे उड़ गए। 1 महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य 10 महिलाओं सहित ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना पचिरा गांव के पास हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे में घायल सभी लोग ग्राम बरूल के रहने वाले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 6 की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here