सूर्य नक्षत्र में केतु का गोचर करने से इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, बन रहे हैं धन लाभ के योग

0
64
जब कोई ग्रह एक से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे राशि परिवर्तन या गोचर कहते है। केतु के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर सकारात्मक- नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। केतु एक मायावी और उग्र ग्रह माना जाता है। केतु का नक्षत्र परिवर्तन खासा माना जाता है। वहीं, केतु इस समय कन्या राशि में विराजमान हैं और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 10 नवंबर को रात 11.30 बजे केतु ने उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं, इस नक्षत्र में गोचर किया है। दृक पंचांग के अनुसार, इस साल के अंत तक केतु सूर्य नक्षत्र में रहने वाले है। आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य के नक्षत्र में केतु का गोचर काफी लाभदायक माना जा रहा है। आप पर घर-परिवार और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों को लाभ मिलेगा। धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे दूर होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। मां की सेहत से पहले से ठीक रहेगी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय काफी शुभ माना जा रहा है।
कुंभ राशि 
सूर्य के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से कुंभ राशि के लोगों को काफी फायदा देखने को मिलेगा। अगर आपने प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखना जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here