32.4 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

सेक्स वर्कर्स को अधिकार देने वाला पहला देश बना बेल्जियम:सिक लीव, मैटर्निटी लीव और पेंशन मिलेगी, कांट्रेक्ट पर काम कर सकेंगी

दुनिया में पहली बार बेल्जियम में सेक्स वर्कर्स को मैटर्निटी लीव, पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और सिक लीव समेत कई अधिकार देने की घोषणा की गई है। BBC के मुताबिक इस कानून के तहत सेक्स वर्कर्स को दूसरे कर्मचारियों के जैसे ही रोजगार और सिक्योरिटी देने की कोशिश की गई है। यह कानून 1 दिसंबर से लागू हो गया है। बेल्जियम में साल 2022 में सेक्स वर्क को अपराधमुक्त घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से ही देश में सेक्स वर्करों के लिए सुरक्षा, रोजगार, हेल्थ समेत कई अधिकार देने की मांग होने लगी थी। बेल्जियम में अब नए कानून के तहत, सेक्स वर्कर्स को सेक्स से इनकार करने, छुट्टी लेने पर नौकरी से नहीं निकाला जा सकता है। बेल्जियन यूनियन ऑफ सेक्स वर्कर्स की अध्यक्ष विक्टोरिया ने कहा- अगर कोई कानून नहीं है और आपकी नौकरी अवैध है तो आपकी मदद के लिए कोई प्रोटोकॉल नहीं होता है। अब नए कानून से सेक्स वर्कर्स को सिक्योरिटी मिलेगी। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इस कानून की सराहना की है। ह्यूमन राइट्स वॉच की एरिन किलब्राइड ने कहा- यह क्रांतिकारी कदम है। सेक्स वर्कर्स की सुरक्षा के लिए यह दुनिया भर में उठाया गया सबसे अच्छा कदम है। सेक्स वर्क के लिए नियम का पालन करना होगा नए कानून के तहत, सेक्स वर्कर्स को रोजगार का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। इसके अलावा काम के घंटों और कार्य स्थल की सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। हर कमरा जहां यौन कार्य होगा, वो साफ सुथरा होना चाहिए। इसके अलावा वहां एक अलार्म लगाना होगा जो वर्कर के रेफरेंस पर्सन से जुड़ा होगा। नए कानून के तहत सेक्स व्यापार को कंट्रोल करने वाले दलालों को कानूनी रूप से काम करने की अनुमति है, लेकिन उन्हें सख्त नियमों का पालन करना होगा। मानव तस्करी, यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी जैसे मामलों में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को सेक्स वर्कर रखने की अनुमति नहीं होगी। क्या-क्या अधिकार देगा कानून
यह कानून सेक्स वर्कर्स को दुसरे कर्मचारियों की तरह ही सिक्योरिटी और अधिकार देगा। सेक्स वर्कर ग्राहकों को मना कर सकती है, एक्ट के लिए शर्तें रख सकती है और किसी भी समय एक्ट को रोक सकती हैं। इसके लिए उन्हें काम से निकाला नहीं जा सकता। वर्कर्स बिना किसी नोटिस के जब चाहे इस्तीफा भी दे सकती है। इन देशों में वेश्यावृत्ति को कानूनी दर्जा मिला है जर्मनी जर्मनी में भी वेश्यावृति एक कानूनी पेशा है। यहां पर सभी सेक्स वर्कर्स के पास टैक्स आईडी नंबर होना जरूरी है, क्योंकि किसी भी अन्य कर्मचारी की तरह उन्हें भी अपनी आय पर टैक्स देना पड़ता है। हालांकि वेश्यावृत्ति को नियंत्रित करने के लिए कड़े नियम हैं। जर्मनी के कुछ शहरों में सेक्स वर्कर्स को सड़कों पर ग्राहक खोजने के लिए खड़े होने की अनुमति नहीं है। फ्रांस फ्रांस में वेश्यावृत्ति कानूनी है। हालांकि 2014 में नया कानून लागू किया गया जिसके तहत सेक्स के लिए पैसे देना अपराध है। ऐसा करने पर ग्राहकों पर 2 से 4 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। ग्रीस ग्रीस में भी वेश्यावृति एक कानूनी पेशा है। अन्य लोगों की तरह सेक्स वर्कर्स को अपना मेडिकल बीमा भी कराना होता है। तुर्की यहां पर भी वेश्यावृत्ति कानूनी पेशा है। यहां पर सेक्स वर्कर्स के लिए खुद को पंजीकृत कराना और आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। ब्रिटेन ब्रिटेन में भी सेक्स वर्कर्स के पास अधिकार हैं। गैर सरकारी संगठनों के विरोध के चलते वक्त के साथ कुछ नियम बदले गए हैं। मिसाल के तौर पर किसी सेक्स वर्कर की तलाश में रेड लाइट इलाके में धीमी गति पर गाड़ी चलाने की इजाजत नहीं है। स्पेन स्पेन में किसी अन्य व्यक्ति को देह व्यापार में धकेलना या उससे मुनाफा कमाना अपराध है। व्यक्ति अपनी इच्छा से इस पेशे से जुड़ सकता है। यहां भी वेश्यावृत्ति कानूनी पेशा है। मैक्सिको और ब्राजील लगभग सभी लैटिन अमेरिकी देशों में देह व्यापार की अनुमति है। हालांकि सुनियोजित रूप से सेक्स रैकेट चलाना अपराध है लेकिन फिर भी यहां ऐसा आम है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जहां पूरे न्यूजीलैंड में देह व्यापार की अनुमति है, वहीं पड़ोसी ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग कानून हैं। न्यूजीलैंड में 2003 में बदले गए कानून के बाद से बालिगों के लिए यह व्यापार कानूनी हो गया है। नीदरलैंड्स देह व्यापार में एम्सटर्डम का रेड लाइट एरिया शायद दुनिया का सबसे मशहूर हिस्सा है। अन्य देशों से विपरीत, जहां लोग छिप छिपा कर रेड लाइट एरिया में जाते हैं, एम्सटर्डम में टूरिस्ट खास तौर से इस इलाके को देखने पहुंचते हैं। अमेरिका अमेरिका के नेवादा को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी है। नेवादा अमेरिका का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता दी गई है। हालांकि नेवादा की ही कई काउंटी में वेश्यावृत्ति गैरकानूनी भी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles