Business Idea: भारत में फिटनेस अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बनती जा रही है। कोविड-19 महामारी के बाद सेहत को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। लोगों ने समझा कि अच्छी इम्यूनिटी और फिट रहना ही मुश्किल हालात में सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। इसी सोच ने एक्सरसाइज, जिम और वेलनेस से जुड़े बिजनेस को नई रफ्तार दी है।
