सैफ अली पर घर में घुसकर चाकू से हमला:सिर, गले और पीठ पर जख्म, सर्जरी की जा रही; हमलावर चोरी के इरादे से घुसा था

0
71

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे मुंबई में खार स्थित उनके घर पर चाकू से हमला किया गया। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें गले, पीठ, हाथ, सिर पर जख्म हुए हैं। उनकी सर्जरी हो रही है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमले की वजह क्या है इस पर दो बयान आए सैफ की टीम का ऑफिशियल बयान: इसमें बताया गया कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई है। फिलहाल लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी चल रही है। डॉक्टर लीना और डॉक्टर नितिन डांगे सैफ का इलाज कर रहे हैं। हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी भी जख्मी हुआ है। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वह ऐसी सिचुएशन में हमें सपोर्ट करें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको अपडेट करते रहेंगे। डीसीपी दीक्षित गेदाम का बयान: कि सैफ अली खान खार के फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं। कल देर रात एक व्यक्ति सैफ के घर में घुस गया और उनकी नौकरानी से बहस की। जब एक्टर ने उस व्यक्ति को शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला किया और इस हमले वह घायल हो गए। करीना कहां थीं, इस बात की जानकारी नहीं
​​​​हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने बहन करीना, दोस्त रिया और सोनम कपूर के साथ पार्टी की थी। तीनों ने साथ में डिनर किया था। करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-पोस्ट किया था। फिलहाल, मुंबई पुलिस सैफ के घर से तीन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर गई है। नया साल मनाने स्विट्जरलैंड गए थे सैफ सैफ की हालिया रिलीज फिल्म देवरा थी। इसमें वे जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखाया। सैफ अपनी फिल्मों के अलावा करीना और बच्चों के साथ अपने बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहते हैं। कपल ने स्विट्जरलैंड में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाया था। हम यह खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here