देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में गोल्ड मेडल स्थापित करने के लिए 1.5 लाख रुपये की राशि ली जाती है, जिसे बढ़ाकर दो लाख या 2.5 लाख रुपये करने पर विचार किया जा रहा है। गोल्ड मेडल समिति की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई।
