मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-मालवा और नीमच जिलों में 880 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि 2030 तक मध्यप्रदेश अपनी बिजली का आधा हिस्सा सौर ऊर्जा से प्राप्त करेगा। इस मौके पर 49.81 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण हुआ।
