Khandwa News: ग्राम सिहाड़ा में पूरे गांव को वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताने वाली दरगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड के दावे को मप्र स्टेट वक्फ ट्रिब्यूनल भोपाल ने खारिज कर दिया है। ट्रिब्यूनल ने वक्फ बोर्ड द्वारा निर्धारित समय अवधि में अपने दावे के पक्ष में आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं करने से दावे को खारिज कर दिया।
