खंडवा शहर में चल रहे स्पा सेंटरों की जानकारी पुलिस को है। आनंद नगर स्थित स्पा सेंटर नया था, जो करीब एक माह पूर्व शुरू हुआ था। खंडवा सीएसपी अभिनव बारंगे कहते हैं कि इसके दस्तावेज पुलिस के पास नहीं थे, संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
