‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी में दीपिका के सपोर्ट में आए अजय देवगन:बिना नाम लिए कहा- ईमानदार फिल्ममेकर्स को आठ घंटे की शिफ्ट से समस्या नहीं

0
23

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ ने सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। फिल्म में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें अनप्रोफेशनल बताते हुए फिल्म से निकाल दिया गया। अब इस मुद्दे पर अजय देवगन और काजोल ने बिना किसी का नाम लिए अपनी राय दी है। काजोल की फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अजय से पूछा गया कि क्या नई मांओं का आठ घंटे की शिफ्ट की मांग करना हिंदी फिल्ममेकर्स को पसंद आ रहा है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि यह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। अधिकांश ईमानदार फिल्ममेकर्स को इससे कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा, मां होने के नाते आठ घंटे काम करना, ज्यादातर लोग आठ-नौ घंटे की शिफ्ट में काम करने लगे हैं। यह पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है और मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में अधिकांश लोग इसे समझते हैं।’ वहीं, काजोल ने इस मामले पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे यह बात पसंद आई कि आप कम काम कर सकते हैं।’ ये सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब ऐसी खबरें आई कि फिल्म स्पिरिट में काम करने के लिए दीपिका ने कई मांगे रखी हैं। इनमें आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी। बता दें कि दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए वो हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से डायरेक्टर संदीप खुश नहीं थे। दीपिका की मांगों को अनप्रोफेशनल बताते हुए फिल्म में उन्हें तृप्ति डिमरी से रिप्लेस कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here