स्पेन-पुर्तगाल-फ्रांस में बिजली गुल:एयरपोर्ट-मेट्रो बंद, मोबाइल नेटवर्क ठप, यूरोप के इलेक्ट्रिकल ग्रिड में खराबी; लाखों लोगों पर असर

0
34

यूरोपीय देश स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे बिजली गुल हो गई है। इसकी वजह यूरोप के इलेक्ट्रिक ग्रिड में खराबी मानी जा रही है। इससे तीनों देशों के मेट्रो, एयरपोर्ट, रेल और मोबाइल नेटवर्क ठप हो गए हैं। इस ब्लैकआउट से लाखों लोग बिना बिजली के रहने पर मजबूर है। यूरोन्यूज पुर्तगाल के मुताबिक, पुर्तगाल और स्पेन की राजधानियों में कई मेट्रो ट्रेन स्टेशन के बीच सुरंगों में फंस गई है। लोग इन मेट्रो में फंसे हुए हैं। पुर्तगाल पुलिस ने पुष्टि की है कि ट्रेनों का संचालन बंद है, पोर्टो और लिस्बन दोनों शहरों में मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गई हैं और पूरे देश में ट्रैफिक सिग्नल भी प्रभावित हुए हैं। ब्लैकआउट से जुड़ी तस्वीरें…. स्पेन सरकार ने इमरजेंसी बैठक बुलाई यूरोन्यूज स्पेन ने बताया कि स्पेन सरकार ने मोनक्लोआ में एक आपातकालीन बैठक बुलाई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। टेलीकम्युनिकेशन सेवाओं के साथ-साथ, स्पेन और पुर्तगाल के नागरिकों ने मोबाइल नेटवर्क तक पहुंच न होने की भी शिकायत की है। इसके अलावा, मैड्रिड का बाराखास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बिजली संकट से प्रभावित हुआ है। इसी दौरान क्षेत्र के कई अन्य हवाई अड्डों ने भी अपने संचालन को रोक दिया है। साइबर हमले की जांच कर रहा स्पेन स्पेन के एक अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर बिजली संकट के पीछे साइबर हमला तो नहीं है, इसकी जांच जारी है। लेकिन अभी तक कोई पक्का सबूत सामने नहीं आया है। यह खबर अपडेट हो रही है….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here