स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत भोपाल नगर निगम ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए सभी वार्ड कार्यालयों में जल सुनवाई की शुरुआत की है। मंगलवार को आयोजित इस विशेष जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसका उद्देश्य जल आपूर्ति और गुणवत्ता से जुड़ी समस्याओं का समाधान वार्ड स्तर पर करना है, ताकि नागरिकों को निगम मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
