स्वरा भास्कर ने डिंपल यादव को बताया अपना क्रश:बोलीं- हम सब असल में बाईसेक्शुअल हैं, यूजर्स बोले- फहाद अहमद के लिए बुरा लगा रहा है

0
21

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने क्रश और बाइसेक्शुअलिटी पर बात की है। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। स्वरा ने समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है। डिंपल यादव को क्रश बताने पर अब यूजर्स स्वरा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स तो उनकी फिल्म ‘वीरे दी वेंडिग’ से उनके किरदार और बयान को जोड़ उन पर तंज कस रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के इंटरव्यू में स्वरा अपने राजनेता पति फहाद अहमद के साथ नजर आ रही हैं। इंटरव्यू में जब उनसे से आइडेंटिटी और सेक्सुअलिटी पर सवाल किया गया तो जवाब में वो कहती हैं- ‘अगर लोगों को उनकी मर्जी पर छोड़ दिया जाए तो हम सब असल में बाइसेक्लशुअल हैं। जबकि हेटेरोसेक्सुअलिटी एक ऐसी विचारधारा है, जो हजारों सालों से हम पर थोपी गई है।’ इसी इंटरव्यू में वो आगे कहती नजर आती हैं कि उन्हें डिंपल यादव पर क्रश है। स्वरा अपने पति फहाद को कहती हैं कि मैंने तुम्हें पहले बताया है। बता दें कि स्वरा और फहाद फिलहाल कलर्स चैनल के रियलिटी शो का ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इस शो को एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं। इस शो में फेमस सेलिब्रिटी कपल को दिखाया जाता है। टास्क के दौरान उनके रिश्तों को परख और उनकी केमिस्ट्री को चुनौती दी जाती है। स्वरा ने साल 2023 में फहाद से शादी की थी और अब दोनों की एक बेटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here