हनुमानजी की मूर्ति से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:धमतरी में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली थाने का घेराव, 3 दिन का अल्टीमेटम

0
2

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हनुमान जी की मूर्ति से कथित छेड़छाड़ के मामले में हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। यह घटना मंगलवार को पुरानी कृषि उपज मंडी के सामने सामने आई थी। आरोप है कि अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया और उनके आभूषण के साथ शस्त्र भी फेंक दिए। घटना के बाद मंगलवार रात को भी हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। हिंदू संगठन के सदस्यों ने की नारेबाजी गुरुवार देर शाम को एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीएसपी ने जल्द ही अज्ञात व्यक्ति को पकड़ने का दावा किया है और मामले की स्वयं जांच करने की बात कही है। पुरुषोत्तम निषाद ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन गुरुवार शाम तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे सनातन प्रेमी आक्रोशित हैं। हिंदू संगठन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया हिंदू संगठन के प्रवीण साहू ने पुलिस प्रशासन पर नाकामी का आरोप लगाते हुए कहा कि धमतरी शहर में मंदिर और मूर्तियों को खंडित करने की गतिविधियां बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों में आरोपी नहीं पकड़े गए, तो होने वाले उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में मौके का निरीक्षण किया है। मंदिर में आने-जाने वाले सभी लोगों और आसपास घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीएसपी खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर यह चोरी का प्रयास लगता है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here