हमास इजराइल के साथ सीजफायर के लिए तैयार:10 बंधक की रिहाई और 70 दिन युद्ध बंद रखने पर सहमत, अमेरिका ने दिया था प्रस्ताव

0
33

फिलिस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने अमेरिका की तरफ से गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। यह प्रस्ताव ट्रम्प के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ ने दिया था। इस नए प्रस्ताव में 10 इजराइली बंधकों की रिहाई और 70 दिन का युद्धविराम शामिल है। रॉयटर्स के मुताबिक इस प्रस्ताव में इजराइल की तरफ से कई फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई का मुद्दा भी शामिल है, जिनमें लंबी सजा काट रहे सैकड़ों कैदी शामिल हैं। अभी तक इजराइल ने इस प्रस्ताव पर कोई बयान नहीं दिया है। इससे पहले इजराइल और हमास के बीच 19 जनवरी को सीजफायर हुआ था। हालांकि दो महीने बाद यानी 18 मार्च को इजराइल ने गाजा में कई जगह पर मिसाइल अटैक करके इसे तोड़ दिया था। इजराइल का गाजा के 77% हिस्से पर कब्जा इजराइल ने गाजा पट्टी के 77% हिस्से पर कंट्रोल हासिल कर लिया है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा गाजा के सरकारी मीडिया ऑफिस ने रविवार को किया। उन्होंने इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। बयान में कहा गया है कि इजराइली सेना ने बफर जोन, सुरक्षा कॉरिडोर और भारी गोलाबारी के जरिए गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को अपने कब्जे में लिया है। बीते 1 सप्ताह में 500 से ज्यादा लोगों की मौत इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है, जिससे मानवीय संकट भयावह हो गया है। शनिवार और रविवार (24-25 मई 2025) को इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 182 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। इजराइल सेना के हमले में बीते एक सप्ताह में 500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 19 जनवरी 2025 को इजराइल ने सीजफायर तोड़ दिया था। इसके बाद से अब तक गाजा में 2,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 7 अक्टूबर 2023 से शुरू इजराइल-हमास जंग में अब तक 55,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें हजारों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। गाजा वॉर से जुड़ी 4 तस्वीरें… गाजा में 70% बिल्डिंग्स तबाह गाजा के मीडिया कार्यालय ने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह गाजा पट्टी से फिलिस्तीनी आबादी खाली करने की साजिश रच रहा है। ऑफिस ने कहा कि इजराइली सेना जबरन बेदखली, बमबारी और सहायता रोककर गाजा को तबाह कर रही है। यह नरसंहार और नस्लीय सफाई है। कार्यालय ने दावा किया कि गाजा का 70% से ज्यादा नागरिक बुनियादी ढांचा नष्ट हो चुका है और 19 लाख लोग (85% आबादी) अपने घरों से बेघर हो गए हैं। इजराइली अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज किया। गाजा में अपनी कार्रवाइयों को हमास के खिलाफ ‘टारगेट ऑपरेशन’ करार दिया। उन्होंने कहा कि हमास जानबूझकर आम लोगों के इलाके में सैन्य ढांचे स्थापित करता है, जिससे नागरिक हताहतों की संख्या बढ़ती है। इजराइल ने कहा था हमास के खत्म होने तक हमले जारी रहेंगे इजराइली अधिकारियों इससे पहले ने कहा कि उनके हमले आतंकी संगठन हमास को खत्म करने के लिए हैं। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में घोषणा की थी कि गाजा में सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हमास पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध के बाद गाजा इजराइली सेना (IDF) के पूर्ण नियंत्रण में रहेगा और सहायता वितरण भी इजराइल की निगरानी में होगा। संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने गाजा में मानवीय संकट पर चिंता जताई है। यूनिसेफ और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने 12 मई को चेतावनी दी कि गाजा में 96% बच्चे कुपोषित हैं और अकाल का खतरा मंडरा रहा है। ————————————– यह खबर भी पढ़ें… इजराइल का गाजा के स्कूल पर हमला, 30 की मौत:शरणार्थी कैंप बनाया गया था; स्पेन ने इजराइल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की इजराइल ने रविवार देर रात गाजा में कई जगहों पर हमले किए। इन हमलों में एक स्कूल को भी निशाना बनाया, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई है। स्कूल में आग लगने से लोग जिंदा जल गए। यहां पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here