पाकिस्तान में प्रवासियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ ही सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने भी हिस्सा लिया। मुनीर ने अपने संबोधन में पाकिस्तान के बनने से लेकर कश्मीर और बलूचिस्तान पर बात कही। उन्होंने हिंदुओं और भारत पर भी निशाना साधा।
