मध्य प्रदेश के हरदा शहर में सेक्स रैकेट चलाने वाले 2 पुलिसकर्मियों सहित 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिसकर्मी ने गोपीकृष्ण कॉलोनी में किराए से मकान लिया था, यहीं पर सेक्स रैकेट चलता था। कॉलोनी के रहवासी इनसे परेशान थे। रविवार के दिन यहां जब लड़कियां और युवक आए तो लोगों ने बाहर से ताला लगाकर पुलिस बुला ली।
