हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए थे, सिराज की 556 दिन बाद वापसी; कल अमेरिका से पहला मुकाबला

0
2

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। चोट के बाद डॉक्टर से सलाह और स्कैन कराने पर BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट के लिए अनफिट घोषित कर दिया। हर्षित की जगह पेसर मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है। सिराज की 556 दिन बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 मैच 30 जुलाई 2024 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया अपना पहला मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज। सिर्फ एक ओवर फेंका था 24 साल के दिल्ली के हर्षित राणा ने वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ एक ओवर डाला था, जिसमें 16 रन दिए। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। बल्लेबाजी में भी उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने का मौका मिला। 9 मैच में 9 विकेट ले चुके हर्षित अब तक भारत के लिए 9 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 57 रन बनाए और 9 विकेट लिए। इस बीच, स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की फिटनेस को लेकर भी संदेह बना हुआ है, भारत की मुश्किलें बढ़ी हैं। वॉर्म अप मैच में साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया वॉर्म-अप मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया था। इस मैच में ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन की पारी खेली थी। DY पाटिल स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 7 विकेट गंवाकर 210 रन ही बना सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here