हॉकी एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में आज भारत का मैच मलेशिया से होगा। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई है। बारिश रुक चुकी है, खेल 7.40 बजे शुरू होगा। पूल-ए में तीनों मैच जीतने के बाद टीम इंडिया का सुपर-4 में कोरिया के खिलाफ पहला मैच ड्रॉ हो गया। इस कारण अब नॉकआउट राउंड में जगह पक्की करने के लिए भारत को आज का मैच जीतना ही होगा। सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में मलेशिया पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। 1-1 पॉइंट लेकर भारत तीसरे और कोरिया चौथे नंबर पर है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच सकती है।
