हॉकी एशिया कप में भारत-जापान मैच:इंडिया 1-0 से आगे, मंदीप ने तीसरे मिनट में दागा पहला गोल; यामोतो को ग्रीन कार्ड

0
13

एशिया कप हॉकी का 8वां मैच भारत और जापान के बीच राजगीर में खेला जा रहा है। पहले क्वार्टर का खेल जारी है। फिलहाल, भारतीय टीम 1-0 से आगे है। भारतीय टीम ने अटैकिंग शुरुआत की। मंदीप सिंह ने मैच के तीसरे मिनट में फील्ड गोल किया। इससे पहले जापान के कवाहारा यामोतो को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। पिछले मुकाबले में कजाकिस्तान को 13-1 से हराने वाली चीन पूल ए के टॉप पर है। जापान दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है। इस पूल से टॉप-2 टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में चीन पर 4-3 की जीत दर्ज की थी। जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here