हॉकी एशिया कप में भारत Vs कोरिया:भारत ने ग्रुप स्टेज के सभी मैच जीते; कोरिया 2 मैच जीतकर सुपर-4 में पहुंची

0
14

हॉकी एशिया कप 2025 के सुपर-4 में भारत की भिड़ंत कोरिया से होगी। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीते। टीम ने चीन को 4-3 और जापान को 3-2 से हराया। भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में एकतरफा अंदाज में कजाकिस्तान को 15-0 से हराकर जीत हासिल की। हॉकी एशिया कप में कोरिया की टीम इस बार अपने बेस्ट फॉर्म से दूर दिखी है। पूल मैच में मलेशिया ने कोरिया 4-1 से हरा दिया था। पूल-बी टीम 2 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर रही। भारत की वर्ल्ड रैंकिंग साउथ कोरिया से कहीं बेहतर है। भारत 7 और कोरिया 15वें स्थान पर है। लेकिन कोरिया इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 5 बार जीतने वाली टीम है। 2022 का खिताब भी कोरिया के नाम रहा था। मैच डिटेल्स
IND Vs KOR
तारीख: बुधवार, 3 सितंबर 2025
स्थान: राजगीर हॉकी स्टेडियम, बिहार
समय: शाम 7:30 बजे भारत ने कोरिया के खिलाफ 10 मैच जीते
भारत और कोरिया के बीच अब तक कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 2 में उसे हार मिली है। 9 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पिछली बार एशिया कप में इन दोनों टीमों का मुकाबला 4-4 से बराबरी पर खत्म हुआ था। कोरिया ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में शूटआउट के जरिए दर्ज की थी। दोनों टीमों के स्क्वॉड
भारत: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा, डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी। कोरिया: जुंगजुन ली (कप्तान)​​​​​​, डी अंग (गोलकीपर), जिहुन यांग, चियोलियोन पार्क, जिनकांग रिम, डेन सोन, जोंगसुक बाए, सियोग ओह, जेवोन सिम, सुंगह्युन बाएक, सूंग मिन बाए, जाएहान किम, जियोनहो जिन, हियोनहोंग किम, सियुंगवू ली, मिन सू चियोन, यूनहू कोंग, येसियुंग ली। भारत ने चीन को हराया
हॉकी एशिया कप 2025 में मेजबान भारत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। बिहार के राजगीर में खेले गए पूल-ए के मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। पढ़ें पूरी खबर… भारत एशिया कप हॉकी के सुपर-4 में, जापान को 3-2 से हराया
भारतीय टीम एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सुपर-4 में प्रवेश कर गई है। भारत ने रविवार को जापान को 3-2 से हराया। इस जीत से भारतीय टीम पूल ए में टॉप पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर… हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता
2025 के हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार तीसरा मैच जीत लिया। टीम ने सोमवार को कजाकिस्तान को 15-0 के बड़े अंतर से हराया। यह इस साल के टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत के रिकॉर्ड की बराबरी रही। मलेशिया ने आज ही चीनी ताइपे को भी इसी अंतर से हराया था। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here