10वीं की छात्रा ने काटा गला…खून से भरा कमरा:पिता के डांटने पर ब्लेड से रेता, बड़ी बहन बोली-तड़पती रही थी, खून बह रहा था

0
27

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पिता ने धूप में घूमने को लेकर डांट लगाई, तो नाबालिग बेटी ने ब्लेड से खुद का गला काट लिया। छोटी बहन कमरे के अंदर घुसी तो बड़ी बहन तड़पती मिली। अधिक खून बहने की वजह से जान गई है। वारदात भटगांव थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, बरपारा निवासी नेहा बरगाह (16) कक्षा 10वीं की छात्रा थी। रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बाहर से घूमकर घर लौटी। उसके पिता राजेंद्र प्रसाद ने बेटी के घर आने पर टोकते हुए कहा कि, इतनी तेज धूप में कहां घूम रही थी। बाकी लोग घर में हैं। बहन कमरे में पहुंची तो तड़पती मिली नेहा पिता की फटकार के बाद नेहा बरगाह ने किसी से कुछ नहीं कहा। वो अंदर कमरे में चली गई। नेहा के कमरे में जाने के कुछ देर बार उसकी छोटी बहन कमरे में पहुंची, तो नेहा खून से लथपथ तड़पती मिली।उसके गले से तेजी से खून निकल रहा था। इसके बाद बड़ी बहन ने शोर मचाया। पिता और परिजन मौके पर पहुंचे। तत्काल निजी वाहन से अंबिकापुर मिशन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन रात 1.30 बजे के करीब इलाज के दौरान नेहा की मौत हो गई। डॉक्टर्स ने बताया कि ब्लेड से गहराई तक गला कट गया था। वह बोल भी नहीं पा रही थी। अधिक खून बहने से उसकी जान चली गई। जल्दी गुस्सा हो जाती थी नेहा- पिता नेहा के पिता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि, नेहा ने कक्षा दसवीं की परीक्षा दी है। अभी रिजल्ट नहीं आया है। वो पढ़ने में अच्छी थी, लेकिन छोटी-छोटी बात पर जल्दी गुस्सा हो जाती थी। उसे सिर्फ दोपहर में घूमने को लेकर टोका गया तो उसने अपना गला काट लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… परिजन ने मोबाइल छीना तो छात्रा ने किया सुसाइड: पढ़ाई करने कहा तो रूम में जाकर लगाई फांसी, बिलासपुर में महीनेभर में दूसरा केस छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 14 साल की लड़की ने खुदुकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजनों ने 9वीं कक्षा की छात्रा से मोबाइल छीन लिया था। जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा खुदकुशी की आशंका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। 25 दिन में ये दूसरा सुसाइड केस है। मोबाइल के लिए 11 साल के छात्र ने भी खुदकुशी कर ली थी। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here