इन अवार्ड्स के जरिए मराठी सिनेमा के क्षेत्र में शानदार काम करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। अवार्ड्स में 1 जनवरी से लेकर 31 दिसंबर 2024 के बीच रिलीज फिल्मों को ही नॉमिनेशन में शामिल किया था। कुछ फिल्मों से इस अवार्ड्स शो में कमाल दिखाने की उम्मीद थी क्योंकि उन्हें दर्शकों ने खासा पसंद किया था। इस शाम में उन फिल्मों का जादू फिर से देखने को मिला।
