28.5 C
Bhilai
Thursday, March 13, 2025

10 IPL टीमों की स्ट्रेंथ और वीकनेस:मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद में फिनिशर नहीं, पंजाब-दिल्ली ने मजबूत टीमें बनाईं; पॉसिबल-12

IPL मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में 24 और 25 नवंबर को हुआ। 7 टीमों ने 22 से 25 प्लेयर्स खरीदे, जबकि बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद की टीमें 20-21 प्लेयर्स ही खरीद सकीं। सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरी PBKS, DC और RCB की टीमें लगभग परफेक्ट नजर आईं। दिल्ली ने कम कीमत में बड़े खिलाड़ी खरीद लिए, वहीं KKR किसी कप्तान को नहीं खरीद सकी। मुंबई, राजस्थान और हैदराबाद की फिनिशिंग कमजोर आ रही है। वहीं लखनऊ और कोलकाता का टॉप-4 कमजोर दिखा। IPL में इम्पैक्ट प्लेयर रूल की वजह से मैच में 12 खिलाड़ी खेलते हैं, इसलिए इस बार ऑलराउंडर कम ही खरीदे गए। स्टोरी में जानिए आपकी पसंदीदा IPL टीमों की स्ट्रेंथ-वीकनेस और पॉसिबल-12 1. चेन्नई सुपर किंग्स: स्पिन डिपार्टमेंट मजबूत, धोनी का साथी फिनिशर नहीं खरीदा पॉसिबल-12: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीश पथिराना। 2. मुंबई इंडियंस: बैटिंग और बॉलिंग मजबूत, फिनिशर की कमी पॉसिबल-12: रोहित शर्मा, विल जैक्स, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। 3. कोलकाता नाइट राइडर्स: कप्तान खरीदा ही नहीं, फिनिशिंग बेहद मजबूत पॉसिबल-12: क्विंटन डी कॉक (WK), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्त्या, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे। 4. सनराइजर्स हैदराबाद: बैटिंग-बॉलिंग मजबूत, फिनिशिंग थोड़ी कमजोर पॉसिबल-12: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नीतीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), कमिंडु मेंडिस, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, जयदेव उनादकट। 5. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: बड़े नाम नहीं खरीदे, बैलेंस टीम बनाई; कप्तान तय नहीं पॉसिबल-12: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार, क्रुणाल पंड्या, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, स्वप्निल सिंह/सुयश शर्मा, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल। 6. दिल्ली कैपिटल्स: बैटिंग-बॉलिंग मजबूत; फिनिशिंग भारतीयों के भरोसे पॉसिबल-12: जैक फ्रेजर-मैगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी/अभिषेक पोरेल, हैरी ब्रूक, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, थंगारसु नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार। 7. पंजाब किंग्स: सबसे महंगे खिलाड़ी खरीदे, लेकिन टीम मजबूत बनाई पॉसिबल-12: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन। 8. लखनऊ सुपरजायंट्स: टॉप ऑर्डर कमजोर, फिनिशर मजबूत पॉसिबल-12: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, आवेश खान/आकाश दीप। 9. गुजरात टाइटंस: मिडिल ऑर्डर कमजोर, बॉलिंग-फिनिशिंग मजबूत पॉसिबल-12: जोस बटलर (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वॉशिंगटन सुंदर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 10. राजस्थान रॉयल्स: फिनिशिंग कमजोर, बैकअप प्लेयर्स भी नहीं; बैटिंग-बॉलिंग मजबूत पॉसिबल-12: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, वनिंदू हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। ग्राफिक्स: कुणाल शर्मा मेगा ऑक्शन में पंत सबसे महंगे बिके
सऊदी अरब के जेद्दा में IPL का मेगा ऑक्शन जारी है। रविवार को पहले दिन की नीलामी हुई। इसमें 72 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी के 467.95 करोड़ रुपए खर्च हो गए। इस दौरान IPL टॉप ट्रेंड्स में रहा। नीचे देखिए गूगल ट्रेंट्स… सोर्स : गूगल ट्रेंड ——————————————————- IPL मेगा ऑक्शन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पहले दिन बिके 72 प्लेयर, फ्रेंचाइजी ने कुल 467.95 करोड़ खर्च किए सऊदी अरब के जेद्दाह में रविवार को IPL मेगा ऑक्शन के पहले दिन 84 प्लेयर्स की नीलामी हुई। 10 टीमों ने 72 प्लेयर खरीदे और इन पर 467.95 करोड़ खर्च किए। सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत पर लगी। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। पंत IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर आ गए हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles