Anti Maoist Operation: बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल का बड़ा अभियान जारी है। सुरक्षा बल की टीम 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंच गई है। अभियान के दौरान माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आईईडी बरामद हुए हैं। सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है और अभियान अभी भी जारी है।
