14 घंटे चली दीपिका कक्कड़ के ट्यूमर की सर्जरी:पति शोएब ने पोस्ट लिख दिया हेल्थ अपडेट, फैंस से बोले उसके लिए दुआ करते रहें

0
23

दीपिका कक्कड़ स्टेज-2 लिवर कैंसर से जूझ रही थीं। 3 जून को उनके लिवर में बने ट्यूमर की सर्जरी की गई है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं। दीपिका की सर्जरी 14 घंटे लंबी चली है। पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी है और फैंस से उनके लिए दुआ मांगने की अपील की है। शोएब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखते हैं- ‘सभी को हैलो। मैं कल रात आप सबको अपडेट नहीं दे पाया। ये एक लंबी सर्जरी थी। वो 14 घंटे तक ऑपरेशन थियेटर में थी। लेकिन अल्हम्दुल्लिलाह सबकुछ अच्छे से हो गया। दिपी फिलहाल आईसीयू में है और उसे थोड़ा पेन है।लेकिन वो स्थिर है और ठीक है। प्यार, सपोर्ट और प्रार्थना के लिए सभी को दिल से शुक्रिया। हमारे लिए ये बहुत मायने रखते हैं। एक बार वो आईसीयू से बाहर आ जाए, मैं आप सबको अपडेट करूंगा। एक बार फिर से शुक्रिया। उसके लिए दुआ करते रहें।’ हाल ही में कैंसर का चला था पता बता दें कि हाल ही में दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर फैंस को बताया था कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, जैसा कि आप सब जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। पेट के ऊपरी हिस्से के तेज दर्द के साथ हॉस्पिटल जाना, फिर पता चलना कि हमारे लिवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर है और फिर पता चलना कि ये ट्यूमर सेकेंड स्टेज कैंसर है। ये हमारे लिए सबसे मुश्किल समय है जिसे हमने देखा और एक्सपीरियंस किया है। मैं पूरी हिम्मत के साथ इसका सामना करने और इससे निकलने के लिए पॉजिटिव और डिटरमाइन हूं। इंशाल्लाह। मेरा परिवार भी इसमें मेरे साथ है और आप सब भी लगातार प्यार और दुआ भेज रहे हैं। हम इससे निकल जाएंगे। इंशाल्लाह। दुआ में याद रखना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here