15 अक्टूबर से गिरेगा रात का पारा, आएगी ठंड:सरगुजा-बस्तर संभाग में कल बारिश के आसार; रायपुर में राहत नहीं, डोंगरगढ़-सुकमा सबसे गर्म

0
22

छत्तीसगढ़ में कल (मंगलवार) से सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रायपुर में रविवार को दिन का तापमान 35.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके चलते गर्मी और हल्की उमस महसूस हुई। प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम रही। एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे ज्यादा दंतेवाड़ा के कटेकल्याण में 20 मिमी बारिश हुई। वहीं रविवार को सुकमा और डोंगरगढ़ 36.6 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहे। मौसम विज्ञानियों का कहना है, कि मानसून लौटने लगा है। 15 अक्टूबर के आसपास मानसून की वापसी रेखा रायपुर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी। सामान्य से अधिक रहा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रायपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। बिलासपुर में दिन का तापमान 33.4 डिग्री रहा जो एक डिग्री अधिक था। अंबिकापुर में औसत से 2.8 डिग्री, जगदलपुर में 2.2 डिग्री और दुर्ग में सामान्य से 0.5 डिग्री तापमान अधिक था। रायपुर में ऐसा रहा मौसम रायपुर शहर रविवार को गर्मी ने लोगो को परेशान किया । रायपुर में आज मौसम मिला जुला रहने वाले है। मौसम विभाग के मुताबिक आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार को दिन का तापमान 35°C न्यूनतम 25°C के आसपास रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here