माशिमं ने कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश को लेकर अपनी गाइडलाइन को और सख्त कर दिया है। मंडल द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार अब 16 अगस्त के बाद इन कक्षाओं में किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह अंतिम तिथि होगी और इसके बाद किसी भी प्रकार के दाखिले की अनुमति नहीं मिलेगी।
