दुनियाभर में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी बीच मलेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट प्रतिबंध की तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया, नॉर्वे और डेनमार्क भी नाबालिगों की ऑनलाइन पहुंच पर सख्ती बढ़ा रहे हैं ताकि साइबरबुलिंग, धोखाधड़ी और यौन शोषण से बचाव किया जा सके।
