2 दिन शीतलहर का अलर्ट, कंपाने वाली पड़ेगी ठंड:सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन; सरगुजा संभाग के जिलों में छाया रहेगा कोहरा

0
65

छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह और रात में ठंड बढ़ने लगी है। पिछले 4 से 5 दिनों में 3-4 डिग्री पारा गिरा है। इससे फिर ठंड बढ़ गई है। यह गिरावट आने वाले 2-3 दिन तक बरकरार रहेगी, क्योंकि उत्तर भारत यानी जम्मू-कश्मीर में अच्छी बर्फबारी हो रही है। प्रदेश में बुधवार को बलरामपुर जिला सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरा छाया रहेगा। यहां दो दिन शीतलहर चल सकती है। तापमान बढ़ेगा, बारिश का अलर्ट मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक 4 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) आ रहा है। इसके चलते एक बार फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। इसके गुजरने के बाद मौसम साफ होगा। 7 जनवरी से दोबारा पारा गिरना शुरू होगा। प्रदेश में 12 फरवरी तक सर्दी का मौसम रहता है। यानी अगले 42 दिनों तक पारा चढ़ता-उतरता रहेगा। रायपुर में आज का मौसम आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। रायपुर समेत कुछ जिलों में दिन का पारा अभी भी 28 डिग्री के आस-पास ही बना हुआ है। केवल दुर्ग शहर में ही ये 30 डिग्री के पार गया है। यही वजह है कि दिन में ठंड का अहसास कम हो रहा लेकिन रातें जरूर सर्द है। रायपुर में आज भी रात का पारा 14 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसलिए ठंड हो रही महसूस छत्तीसगढ़ में अब पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) का असर कम हो गया है। जिससे तापमान गिरने का दौर शुरू हो गया है। उत्तर भारत से ठंडी और ड्राई (शुष्क) हवाएं आ रही है। इसलिए ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here