छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 47 नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव की ओर से यह नाम जारी किए गए हैं। वहीं भाजपा ने 24 घंटे के भीतर गरियाबंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है। अधिवक्ता प्रशांत मानिकपुरी की जगह रिखीराम यादव को उम्मीदवार बनाया है। रिखीराम का नाम पहले पैनल में भी था, लेकिन जब दूसरे नाम की घोषणा हुई तो चर्चाएं तेज हो गईं। बताया जा रहा है कि नाम को लेकर पार्टी के नेताओं को संघ की नाराजगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रत्याशी को बदला गया है। देखिए लिस्ट
