पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने मंगलवार को एक भावुक निर्णय लेते हुए मृतक प्रधान आरक्षक की आठ वर्षीय पुत्री को बाल आरक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान की। महाकाल थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह रघुवंशी का 17 मई को अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया था।
