विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की 3 टीमें कन्फर्म हो गई हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो चुकी है। सेमीफाइनल के लिए एक जगह खाली है, जिसके लिए भारत और न्यूजीलैंड मजबूत दावेदार है। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के पास भी क्वालिफाई करने का मौका है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का गणित… 3 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, 4 बार की विजेता इंग्लैंड और टी-20 वर्ल्ड कप में पिछली 2 बार की रनर-अप साउथ अफ्रीका ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 9-9 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में है। दोनों के बीच नंबर-1 पर पहुंचने की रेस है। वहीं साउथ अफ्रीका को नंबर-1 पर पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। श्रीलंका ने बांग्लादेश को बाहर किया
सोमवार को श्रीलंका ने कोलंबो में बांग्लादेश को हरा दिया, इसी के साथ बांग्लादेश टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। टीम को 6 मुकाबलों में एक ही जीत मिली, टीम अब भारत के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर भी 4 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगी। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें भी 1-1 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। भारत और न्यूजीलैंड मजबूत दावेदार
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार हैं। दोनों के 5 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं। भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ गया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराया, लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से हार गई। पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ टीम के मुकाबले बेनतीजा रहे। बेहतर रन रेट के कारण भारत चौथे और न्यूजीलैंड पांचवें नंबर पर हैं। पाकिस्तान आज हारी तो बाहर हो जाएगी
श्रीलंका और पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल के बॉटम-3 पोजिशन पर हैं। श्रीलंका 4 पॉइंट्स लेकर छठे नंबर पर है, वहीं पाकिस्तान 5 मैचों में 3 हार और 2 बेनतीजा मुकाबलों से 2 पॉइंट्स लेकर आखिरी नंबर पर है। ______________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गाली-गलौज को हथियार क्यों बनाता है ऑस्ट्रेलिया:प्रतिद्वंद्वी को दिमागी तौर पर अस्थिर करने की रणनीति है स्लेजिंग; स्टीव वॉ ने इसे पॉपुलर किया क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया सिर्फ गेंद और बल्ले से नहीं जीतता, वो दिमाग से भी खेलता है। मैदान पर उनके शब्द तलवार की तरह चलते हैं, और यही है उनका सबसे पुराना हथियार… स्लेजिंग। ये सिर्फ गाली-गलौज या बदजुबानी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है जिससे वे विरोधी को मानसिक रूप से तोड़ देते हैं। पूरी खबर
