Crime News CG: शेयर मार्केट और रियल स्टेट के नाम पर करीब 30 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पिछले कई वर्षों से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं आसपास के जिलों के लोगों को निवेश के नाम पर लालच देकर ठगी कर रहा था।
