33 फीट दूर बोरिंग,मकान की फर्श से फव्वारा फूटा,VIDEO:मकान मालिक बोला- 2 कदम आगे होता तो जान जाती, एक्सपर्ट बोले- पानी-एयर प्रेशर से धमाका

0
4

बिलासपुर के गोकुलधाम इलाके में एक रिहायशी मकान की पार्किंग का फर्श अचानक किसी बम ब्लास्ट की तरह फट गया। इस घटना का लावइ फुटेज भी सामने आया है। जमीन के नीचे से पानी का इतना तेज प्रेशर निकला कि टाइल्स टूट गए। घटना के समय मौके पर खड़े मकान मालिक विशाल शर्मा बाल-बाल बचे। अमेरी के गोकुलधाम इलाके में रहने वाले विशाल शर्मा के घर से करीब 33 फीट दूर खाली प्लॉट में बोरिंग का काम चल रहा था। विशाल शर्मा ने बताया कि 29 जनवरी को हुई इस घटना में अगर मैं दो कदम और आगे होता तो मेरी जान जा सकती थी। बिना अनुमति और भू-तकनीकी सर्वे के पुलिसकर्मी बोरिंग का काम करवा रहा था। जब मैंने नुकसान की बात कही, तो बोर खनन करा रहे आरक्षक ध्रुव पांडेय ने मदद के बजाय धमकाया। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… अचानक रफ्तार में उखड़ने लगा फर्श वीडियो में दिख रहा है कि, तेज दबाव के साथ पानी मकान की पार्किंग के फर्श और टाइल्स को तोड़ता हुए बाहर निकला। जिससे पार्किंग की टाइल्स उखड़ गईं। तेज रफ्तार से पानी का फव्वारा फूटने से मकान की छत में दरारें आ गईं, पंखा टूट गया। कुछ ही पलों में घर के अंदर पानी भर गया। राहत की बात यह रही कि, मकान मालिक विशाल शर्मा घटना के समय घर में मौजूद होने के बावजूद बाल-बाल बच गए। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पाइपलाइन में ड्रिलिंग या दबाव के कारण छेद ड्रिलिंग के दौरान जमीन के नीचे मौजूद कन्फाइंड एक्वाइफर में अनजाने में छेद हो गया, जिससे दबाव में भरा भूमिगत जल तेजी से ऊपर की ओर निकलने लगा। यह पानी आसपास के उन हिस्सों से बाहर आया जहां मिट्टी या चट्टान कमजोर थी। इसमें चूहों के बिल, पहले से मौजूद दरारों या ढीली मिट्टी ने पानी को बाहर आने का रास्ता दे दिया। एक संभावना यह भी है कि नीचे बिछी किसी पुरानी या जंग लगी पाइपलाइन में ड्रिलिंग या दबाव के कारण छेद हो गया हो। दूसरा यह है कि जमीन के नीचे अलग-अलग परतों में बह रहा पानी जब उच्च दबाव वाली निचली परत से ऊपर की कमजोर परत तक पहुंचा तो छेद मिलते ही पानी फव्वारे की शक्ल में आ गया। एक्सपर्ट बोले- सामान्य घटना जियो हाइड्रोलॉजिस्ट एसपी पराते के मुताबिक यह एक सामान्य घटना है। एयर प्रेशर और बीट के जरिए खुदाई की जाती है। ड्रिलिंग के दौरान अंदर वेदर जोन होने और इंटर कनेक्टेड पोर स्पैस होने के कारण वीक जोन तैयार हो जाता है। नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार पर एक्शन की मांग पीड़ित विशाल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि, अवैध बोर खनन की जांच हो। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। उनके घर को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए। वहीं, मोहल्ले के लोग प्रशासन और नगर निगम से बोरिंग कार्यों पर सख्त निगरानी और नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं। जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। ……………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ट्रक ने युवक-युवती को कुचला…मौत का LIVE VIDEO:लड़के ने तोड़ा दम, लड़की घायल, महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ के 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक-युवती को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज भी सामने आया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here