Hum Mein Shahenshah Kaun Release Date: भारतीय सिनेमा के इतिहास में शायद यह पहली बार होने जा रहा है कि 80 के दशक में शुरू हुई कोई फिल्म करीब चार दशकों बाद बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। सुपरस्टार रजनीकांत और ‘शॉटगन’ शत्रुघ्न सिन्हा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हम में शहंशाह कौन’, जो 1989 से डिब्बाबंद थी, इस साल रिलीज के लिए तैयार है।
