Coconut Oil On Face: उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की चमक कम होना, झुर्रियां आना और त्वचा का ढीला पड़ना एक आम समस्या है। हालांकि सही देखभाल और प्राकृतिक उपायों से स्किन की उम्र को काफी हद तक रोका जा सकता है। नारियल तेल (Coconut Oil) ऐसा ही एक प्राकृतिक उपाय है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर त्वचा में कसाव और नमी बनी रहती है।
