Lionel Messi GOAT Tour of India: फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई, लेकिन सॉल्ट लेक (युवभारती) स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। महंगे टिकट खरीदने के बावजूद मेसी को न देख पाने से नाराज दर्शकों ने जमकर हंगामा किया।
